पिछली बार किए गए बदलाव की तारीख: 14 मई, 2024 (इन शर्तों का पुराना वर्शन देखें)
Google Colab (“Colab”) और Colab की किसी सदस्यता या इस्तेमाल के हिसाब से पैसे चुकाने वाले ऑफ़र (“पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाएं”) का इस्तेमाल करने के लिए, आपको (1) Google की सेवा की शर्तों और (2) Google Colab की सेवा की इन अन्य शर्तों (“अन्य शर्तें”) को स्वीकार करना होगा. Google Colab की सेवा की अन्य शर्तों में जिन शर्तों के बारे में नहीं बताया गया है वे Google की सेवा की शर्तों के मुताबिक होंगी.
कृपया इन दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें. इन सभी दस्तावेज़ों को एक साथ मिलाकर “शर्तें” कहा जाता है. इनसे यह तय होता है कि हमारी सेवाएं इस्तेमाल करते समय, आपकी हमसे और हमें आपसे क्या उम्मीदें हो सकती हैं.
हमारी यह भी सलाह है कि आप हमारी निजता नीति (और सीधे तौर पर, Colab से खरीदी गई पैसे चुकाकर ली जाने वाली किसी सेवा के संबंध में Google Payments का निजता नोटिस) पढ़ें. इससे आपको अपनी जानकारी अपडेट करने, मैनेज करने, मिटाने, और एक्सपोर्ट करने का तरीका समझने में मदद मिलेगी.
हमारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल सेक्शन में, Colab के बारे में सामान्य जानकारी दी गई है. साथ ही, इसमें प्रतिबंधित गतिविधियों, संसाधन की सीमाओं, और Colab के साथ काम करने वाले ब्राउज़र के बारे में भी जानकारी है. आप उन नीतियों और इस्तेमाल करने की सीमाओं से सहमत हैं.
साथ ही, आपको इन कामों को करने की अनुमति नहीं है:
Colab के जनरेटिव कोड से जुड़ी सुविधाओं पर अब भी एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है. इसलिए, सुझाए गए कोड या कोडिंग से जुड़ी जानकारी के इस्तेमाल के लिए आप खुद ज़िम्मेदार हैं. इसलिए, कोडिंग से जुड़ी जानकारी का सोच-समझकर इस्तेमाल करें. हर कोड की सावधानी से जांच करें. साथ ही, यह भी देखें कि उसमें किसी तरह की गड़बड़ी या उससे किसी जोखिम की आशंका तो नहीं है. लाइसेंस से जुड़ी सभी ज़रूरी शर्तों का पालन करने की ज़िम्मेदारी भी आपकी होगी. इसमें, ओपन सोर्स कोड को स्टोर करने की जगहों के बारे में बताना शामिल है.
Colab, आपको अन्य सेवाओं, सॉफ़्टवेयर लाइब्रेरी, एपीआई, और कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने और उनका इस्तेमाल करने की अनुमति देता है. इनमें, तीसरे पक्ष की ओर से दी जाने वाली कुछ सेवाएं और कॉन्टेंट भी शामिल हैं. ये सभी ऑफ़र, लागू होने वाली शर्तों और लाइसेंस के मुताबिक दिए जाते हैं. इनके बारे में, Google की सेवा की शर्तों में “अन्य कॉन्टेंट” सेक्शन में बताया गया है.
यह पक्का करने की ज़िम्मेदारी आपकी है कि आपके पास तीसरे पक्ष के किसी भी ऑफ़र से कनेक्ट करने और उसका इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी अधिकार हैं या नहीं. साथ ही, ज़रूरी शर्तों का पालन करने की ज़िम्मेदारी आपकी ही है.
Google, तीसरे पक्ष के ऑफ़र को न तो ऑपरेट करता है, न ही उनका सहयोग और प्रमोशन करता है. वह उनकी निगरानी और उन्हें कंट्रोल भी नहीं करता है. इसके अलावा, तीसरे पक्ष के ऑफ़र के लिए Google की कोई ज़िम्मेदारी या कानूनी जवाबदेही भी नहीं होती है. Google, उन तीसरे पक्ष के किसी भी तरह के व्यवहार के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. इसमें, उनकी सुरक्षा और निजता लागू करने की प्रक्रियाएं शामिल हैं. इसलिए, आपको तीसरे पक्ष के ऑफ़र इस्तेमाल करने से पहले, सोच-विचार कर लेना चाहिए.
Google Workspace के ज़रिए, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाएं खरीदने पर, Google Workspace की सेवा की शर्तों का प्रीएंबल, सेक्शन 2 (पेमेंट की शर्तें), और सेक्शन 15 (अन्य शर्तें) लागू होते हैं. ये सभी सेक्शन, पेमेंट, इनवॉइस, बिलिंग, पेमेंट से जुड़े विवाद, और अन्य संबंधित समस्याओं पर लागू होते हैं. इसके अलावा, ये अन्य शर्तें और Google की सेवा की शर्तें, Colab और पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं के आपके इस्तेमाल पर लागू होंगी.
पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं को सीधे तौर पर Colab से खरीदने पर, यहां दी गई शर्तें लागू होती हैं:
पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं में, प्रीमियम सदस्यताएं या इस्तेमाल के हिसाब से पैसे चुकाने वाले ऑफ़र शामिल होते हैं. इनके बारे में, Colab की कीमत के बारे में बताने वाले पेज पर पूरी जानकारी मौजूद है.
पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवा को खरीदने के लिए, आपके पास Google Payments का खाता होना ज़रूरी है. साथ ही, आपको Google Payments की सेवा की शर्तों को स्वीकार करना होगा. आपके Google Payments खाते से की गई खरीदारी से जुड़े सभी शुल्क चुकाने की ज़िम्मेदारी आपकी होगी.
आपको कई अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं के तौर पर, अपनी सदस्यताएं मैनेज करने का विकल्प मिलता है. इन प्लैटफ़ॉर्म में Google पेमेंट्स सेंटर शामिल है. ज़्यादा जानकारी के लिए, सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें.
कोई सदस्यता खरीदने पर, खरीदारी के समय तय की गई कीमत के हिसाब से ही, आपसे शुल्क लिया जाएगा. अगर बाद में कीमत में बढ़ोतरी होती है, तो हम आपको ईमेल से इसकी सूचना पहले ही दे देंगे. अगर आपको कम से कम 30 दिन का नोटिस मिला है, तो यह बढ़ी हुई कीमत, नोटिस मिलने के बाद, आपसे मिलने वाले अगले पेमेंट पर लागू होगी. अगर आपको 30 दिन से कम का नोटिस मिला है, तो यह बढ़ी हुई कीमत तब तक लागू नहीं होगी, जब तक कि अगले रिन्यूअल की तारीख नहीं आती.
अगर किसी सदस्यता के लिए, आपको बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी है, तो आपके पास सदस्यता को रद्द करने का विकल्प है. हालांकि, बढ़ी हुई कीमत लागू होने से पहले, सदस्यता को रद्द करना ज़रूरी है. इस बारे में ऊपर दिए गए “सदस्यताएं मैनेज करें” सेक्शन में बताया गया है.
“टैक्स” में, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं से जुड़े सभी शुल्क (ड्यूटी), सीमा शुल्क (कस्टम शुल्क), लेवी या टैक्स (आय पर लगने वाले टैक्स को छोड़कर) शामिल होते हैं. ऐसी सेवाओं पर लगने वाले सभी जुर्माने या ब्याज भी टैक्स में शामिल होते हैं. सभी टैक्स के लिए पेमेंट और टैक्स काटे बिना, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं के लिए पेमेंट करने की ज़िम्मेदारी आपकी है. पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं की कीमत में, लागू होने वाला वैल्यू ऐडेड टैक्स शामिल है. आपको, लागू होने वाले सभी टैक्स कानूनों का पालन करना होगा. इसमें, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करने पर लगने वाले किसी भी टैक्स के बारे में बताना और उसका पेमेंट करना शामिल है.
अनुबंध से बाहर निकलने का अधिकार
अगर आपने ईईए, ब्राज़ील, इज़रायल, दक्षिण कोरिया या तुर्किये के उपभोक्ता के तौर पर, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाएं खरीदी हैं, तो लागू होने वाला कानून आपको इस अनुबंध से बाहर निकलने का अधिकार देता है. ऐसा 14 दिन (दक्षिण कोरिया के लिए सात दिन) के अंदर किया जा सकता है और इसके लिए आपको कोई वजह बताने की ज़रूरत नहीं है. अनुबंध से बाहर निकलने की समयसीमा, अनुबंध शुरू होने के 14 दिन बाद खत्म हो जाएगी (दक्षिण कोरिया के लिए, अनुबंध शुरू होने के सात दिन बाद).
अगर आपको अनुबंध से बाहर निकलना है, तो आपको इस अधिकार का इस्तेमाल करने के फ़ैसले के बारे में हमें फ़ोन या ईमेल के ज़रिए साफ़ तौर पर बताना होगा. हमें Google Commerce Limited, c/o Customer Support, Gordon House, Barrow Street, Dublin 4, Ireland के पते पर पत्र भेजकर भी जानकारी दी जा सकती है. अपने फ़ैसले के बारे में जानकारी देने के लिए, यहां अटैच किए गए सैंपल फ़ॉर्म का इस्तेमाल करें. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है.
आपको सिर्फ़ अनुबंध से बाहर निकलने के अपने फ़ैसले के बारे में हमें बताना होगा. हालांकि, ऐसा आपको अनुबंध से बाहर निकलने की समयसीमा खत्म होने से पहले करना होगा.
अगर आप ब्राज़ील में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो आपके पास मदद मांगने के हमारे तरीकों के ज़रिए, अनुबंध से बाहर निकलने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प है. अगर आप इज़रायल में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो आपके पास अनुबंध से बाहर निकलने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के अलावा, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं की सदस्यता के लिए बार-बार किए जाने वाले पेमेंट को खत्म करने का भी विकल्प है. ऐसा करने के लिए, आपको हमें पेमेंट करने की तारीख से तीन दिन पहले डाक या ईमेल के ज़रिए सूचना देनी होगी.
अनुबंध से बाहर निकलने पर क्या होगा
इस अनुबंध से बाहर निकलने पर, हम आपसे लिए गए पूरे पैसे वापस कर देंगे. इसमें डिलीवरी का शुल्क भी शामिल होगा. हालांकि, अगर आपने स्टैंडर्ड डिलीवरी के अलावा किसी दूसरे तरह की डिलीवरी का विकल्प चुना होगा, तो उस पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. पैसे वापस करने में किसी भी तरह की देरी नहीं की जाएगी. अनुबंध से बाहर निकलने के आपके फ़ैसले की जानकारी मिलने के बाद, 14 दिन के अंदर आपको पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे. आपको पैसा वापस करने के लिए, हम पेमेंट के उसी तरीके का इस्तेमाल करेंगे जिससे आपने पैसे चुकाए थे. हालांकि, कोई दूसरा तरीका चुनने पर, आपको चुने गए तरीके से पैसे वापस किए जाएंगे. पैसा वापस करने के लिए आपसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा.
अगर आपने अनुबंध से बाहर निकलने की अवधि के दौरान पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवाओं के इस्तेमाल का अनुरोध किया है, तो आपने आपने अनुबंध से बाहर निकलने की सूचना भेजने से पहले जितने दिन उन सेवाओं का इस्तेमाल किया सिर्फ़ उतने दिनों का शुल्क देना होगा न कि अनुबंध की पूरी अवधि के लिए.
अगर आप इज़रायल में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो आपको अनुबंध से बाहर निकलने के लिए, इनमें से जो भी कम हो वह रकम चुकानी होगी (1) लेन-देन के शुल्क का 5% या (2) 100 इज़रायली न्यू शेकेल (NIS). इसके अलावा, अगर आप इज़रायल में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो आपके पास सदस्यता खत्म होने से तीन दिन पहले सूचना देकर, बार-बार पैसे चुकाकर ली जाने वाली अपनी सदस्यता को खत्म करने का विकल्प है. सदस्यता खत्म होने की तारीख के बाद बचे हुए दिनों के पैसे आपको वापस कर दिए जाएंगे.
अनुबंध से बाहर निकलने के फ़ॉर्म का सैंपल (अगर आपको इस अनुबंध से बाहर निकलना है, तो इस फ़ॉर्म को भरें और यहां दिए गए पते पर भेजें)
— सेवा में, Google Commerce Limited, c/o Customer Support, Gordon House, Barrow Street, Dublin 4, Ireland (या यहां ईमेल करें):
— इस पत्र के ज़रिए, मुझे यह सूचना देनी है कि मुझे यहां बताई गई सेवा की खरीदारी के लिए किए गए अनुबंध से बाहर निकलना है,
— खरीदारी की तारीख,
— उपभोक्ता का नाम,
— उपभोक्ता का पता,
— उपभोक्ता का हस्ताक्षर (इसकी ज़रूरत सिर्फ़ तब पड़ती है, जब फ़ॉर्म को पेपर पर भरकर सबमिट किया जा रहा हो),
— तारीख